बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से 15 किग्रा चांदी लूट की वारदात को दिया अंजाम इलाके में हड़कंप का माहौल


संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

हरदोई मल्लावां थाना क्षेत्र के तेरवा कुल्ली मार्ग पर लूट की वारदात। सर्राफा व्यपारी को तीन बदमाशों ने कार से रोका और पीछे से आये बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। सर्राफा व्यापारी से नई व पुरानी मिलाकर 15 किग्रा. चांदी की लूट की है। मुचुआ पुर निवासी सर्राफा व्यापारी की मटियामऊ चौराहा पर उमेश ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। सर्राफा व्यापारी की दुकान पर गांव का बब्लू काम करता है। दुकान बंदकर उमेश बब्लू के साथ गांव जा रहा था। बदमाशों ने तेरवा कुल्ली मार्ग पर मजार और विद्यालय के बीच बाइक रोककर तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाश पंद्रह किग्रा. चांदी छीनकर तेरवा कुल्ली मार्ग की तरफ भाग गये। पीड़ित व्यापारी ने मल्लावां थाने में लूट की शिकायत की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुटी है।सर्राफा व्यापारी से 15 किग्रा. चांदी लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप
एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव ने बताया कि लूट की घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर माल बरामदगी के साथ दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने