समाजसेवी ने प्रतिभावान छात्र को किया प्रोत्साहित
अमेठी से दिनेश तिवारी
शुक्ल बाजार अमेठी
ग्राम पंचायत फुन्दनपुर के पूरे टोंडी़ शुक्ल निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख बाजार शुक्ल अमेठी स्वर्गीय विष्णु दत्त शुक्ला के भतीजे नीरज कुमार शुक्ल के सुपुत्र अवनी शुक्ला ने के डी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित जिला स्तरीय अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेकर क्रमशः 100 एवं 200मीटर दौड़ में स्वर्ण जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है जिससे प्रेरित होकर ग्राम पंचायत भटम ऊ बाजार शुक्ल अमेठी निवासी समाजसेवी पी के तिवारी ने छात्र अवनी शुक्ला के निवास पर पहुंचकर डायरी एवं पेन देकर प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की क्षेत्रीय लोगों ने अवनी शुक्ल को बधाई दी शुशील शुक्ल डॉ संजय शुक्ला पवन पाठक सहित कई लोगो ने खुशी जताई है
