प्रधानमंत्री द्वारा इफको नैनो यूरिया तरल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री द्वारा इफको नैनो यूरिया तरल का उद्घाटन





हरखूमऊ अमेठी
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी द्वारा इफको नैनो तरल यूरिया खाद का उद्घाटन किया गया जिसमें गृह मंत्री अमित शाह व प्रबंध निदेशक डॉ उदय शंकर अवस्थी विपणन निदेशक योगेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हरखूमऊ कृषि वानिकी पर सैकड़ों किसानों की उपस्थिति में सुना गया जिसमें माननीय प्रधानमंत्री जी ने इफको नैनो यूरिया खाद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक बोरी यूरिया 500 मिली लीटर के बोतल में समाहित हो गई है इसी कड़ी में पूरे रधधू शुक्ल निवासी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरिश चंद्र शुक्ल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों द्वारा लाइफ प्रसारण सुना गया जिसमें किसानों को नैनो यूरिया खाद की गुणवत्ता व जानकारी प्राप्त हुई प्रसारण द्वारा इफको नैनो यूरिया खाद की गुणवत्ता परख व मात्रा प्रयोग की जानकारी प्राप्त की

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने