_________________________
*चेकिंग के दौरान कार्यवाही की गई मोरम से भरे ट्रैक्टर की*
________________________
*हमीरपुर ब्यूरो चीफ सुनील कुमार प्रजापति*
नवागंतुक पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल के हमीरपुर जनपद का कार्यभार संभालते ही समस्त थानों में अपराधियों के खिलाफ मुहिम चलाकर धरपकड़ तेज कर दी गई है तथा आम जनमानस की समस्याओं का तुरंत निस्तारण भी किया जा रहा है थाना अध्यक्ष सिसोलर सुरेश कुमार सैनी ने अपने थाना प्रांगण में ग्रामीण क्षेत्रों से आ रही सभी समस्याओं का निस्तारण उपनिरीक्षक कल भी अब्बास खान एवं दीपक कुमार के साथ करते हुए देखे गए थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी के द्वारा लोगों की जन समस्या का निराकरण करना एवं अवैध कार्यों में लिप्त लोगों को सख्त हिदायत देते हुए तुरंत कार्रवाई करने का कार्य किया जा रहा है जिससे अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है रात्रि गश्त तेज करते हुए थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी ने मोरम से भरे ट्रैक्टर को पकड़ कर कार्यवाही की है जिससे मोरम चोरी करने वालों में भी हड़कंप मचा हुआ है थाना अध्यक्ष की ऐसी कार्यप्रणाली से सिसोलर थाना के अंतर्गत आने वाले सभी गांव की जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है






