अमेठी:-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50 वा जन्मदिवस हर्षो उल्लास के साथ बडा गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पंडित केपी त्रिपाठी स्मारक हासपिटल की चिकित्सकव महिला मोर्चा अमेठी की जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रज्ञा बाजपेई के नेतृत्व में पूजा अर्चना व वृक्षारोपण कर मनाया गया। जहां भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर उनके स्वास्थ्य लाभ व लम्बी उम्र की कामना करते हुए मिठाइयां बांटी।आपको बता दें कि मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल स्थित पंचुर में हुआ था और रविवार को उनका 50वा जन्मदिवस था इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर उनका जन्मदिवस मनाया गया।इसी क्रम में रानीगंज बाजार स्थित पंडित केपी त्रिपाठी स्मारक हासपिटल में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ प्रज्ञा बाजपेई ने उनके स्वास्थ्य लाभ व लम्बी उम्र की कामना के साथ 101किलो ग्राम लड्डू भी वितरित किया।इस मौके पर दया शंकर यादव मुकेश सिंह मुरली यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता वह पदाधिकारी मौजूद रहे।
