पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा नगर सर्किल के समस्त थानों के विवेचको के साथ ओ.आर. किया गया


संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

   पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा आज दिनांक- 16.04.2022 को नगर सर्किल के समस्त थाने “थाना कोतवाली शहर, थाना कोतवाली देहात, थाना सुरसा” के समस्त विवेचको के साथ ओ.आर. किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा सभी विवेचको को माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों-निर्देशों का पालन करते हुए समय बद्ध व गुणवत्तापरख विवेचना निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया तथा अनावश्यक रुप से विवेचना लम्बित रखने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विवेचक को चेतावनी दी गई एवं भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए कड़े निर्देश दिये गये एवं समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष को शासन के आदेशों-निर्देशों से अवगत कराया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने