थानेदार पाटले,शीला गर्ग ने भी किया रक्तदान
सारंगढ़ । रक्तदान महादान की परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सीएससी सारंगढ़ द्वारा स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से किया था । उक्त शिविर को सफल बनाने के लिए एसडीएम नंद कुमार चौबे एवं विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आर एल सिदार के द्वारा अलग-अलग बैठक आहूत की गई । चौबे जी ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लियें , वही डॉक्टर सिदार ने नगर के गणमान्य प्रतिष्ठित , नागरिक एवं समाजसेवी संस्थाओं की बैठक लेकर सभी से अपील किए थे कि - उक्त रक्तदान शिविर में अधिकाधिक लोग रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनावे ।
विदित हो कि - रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ 12 बजे हुआ जिस शिविर को संबोधित करते हुए डाँ. सिदार ने कहा कि - सब का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना निहायत जरूरी है, क्योंकि रक्तदान करोगे तो शरीर में नई ऊर्जा का संचार होगा , जो आपको स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाएगा ।.इस दरमियान समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मानवता का पहला परिचय रक्तदान है । विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग अभिषेक शर्मा ने कहा कि - अगर आपको कुछ काम करना है तो पहले रक्तदान करें और मानव होने का परिचय दें । रक्तदान करने से लोगों का जीवन बचाया जा सकता है । श्रीमती शीला गर्ग ने कहा कि - रक्तदान जीवन की एक आस है ।रक्तदान अपनों को जीवनदान देती है , आओ मिलकर करें नेक काम , जरूरतमंदों को दे अपना रक्तदान । मंच में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष मधु केजरीवाल , लता धनानिया, पूनम शर्मा, बबीता केडिया, बरखा गोयल, अंजू धनानिया के साथ ही साथ लीनेश क्लब की महिला पदाधिकारियों ने इस शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज की थी ।
रक्तदान का शुभारंभ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों के द्वारा किया गया । इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की स्वास्थ्य प्रमुख शीला गर्ग , लता धनानिया , बंशी मिश्रा , धर्मेंद्र मिश्रा, गोलू केजरीवाल के साथ ही साथ लगभग 50 लोगों ने रक्तदान किया । पुलिस विभाग के मुखिया समाजसेवी , संवेदनशील थानेदार विवेक पाटले ने स्वयं आकर रक्तदान किया । इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जनपद पंचायत के पंचायत इंस्पेक्टर रामलाल जयसवाल द्वारा पूरी टीम के साथ रक्तदान किया गया , भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी साहू के द्वारा भी रक्तदान किया गया । रक्तदान करवाने वाली टीम रायगढ़ से आई हुई थी , देर से आने के कारण यह शिविर देर से प्रारंभ हुई ।
ज्ञातव्य हो कि रक्तदान कि - इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए रक्त वीर सौरभ कुमार , विष्णु साव, मोहनलाल साव, धनसाय निषाद, नरेंद्र महिलाने , रोहित ,भोज राम जांगड़े , सम्मे लाल मिरी , सागर निषाद, अरुण लकड़ा, कौशल किशोर , संदीप साव सीएचओ, नंदलाल ईजारदार, डाँ.प्रभुदयाल खरे, बद्री विशाल, हरिशंकर साहू , संतोष सारथी, लाला राम मैत्री , सखाराम के साथ ही साथ अन्य रक्तदाताओं के द्वारा रक्त दान किया गया । रक्तदान करने वाले सभी रक्त दाताओं को डॉक्टर आरएल सिदार , थानेदार विवेक पाटले , विधायक प्रतिनिधि अभिषेक शर्मा, अभामा महिला सम्मेलन के प्रांतीय प्रमुख शीला गर्ग , मधु केजरीवाल, पूनम शर्मा , बबीता केडिया, लता धनानिया , शांति सीता सेवा समिति से महेंद्र केजरीवाल के हाथों से प्रमाण पत्र रक्त दाताओं को दिया गया ।




