टड़ियावां पुलिस को मिली बड़ी सफलता सिकरोरी तिराहे से एक चोर को किया गिरफ्तार
संवाददाता फारूक क़ुरैशी
जनपद हरदोई के टड़ियावां कोतवाली पुलिस टीम ने चोरी का खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी किए गए कुछ ज़ेवर और साड़ियां बरामद की गई है। बताते चलें कि तकरीबन दो महीने पहले टड़ियावां थाने के अटवा कटैय्या गांव के जितेंद्र सिंह के यहां लाखों की चोरी हुई थी। जिसकी रिपोर्ट धारा 457/380/411 के तहत टड़ियावां थाने में दर्ज कराई गई थी। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की लगाकर कोशिश कर रहीं थीं। मुखबिर से मिले सुराग पर गुरुवार की सुबह एसएचओ टड़ियावां राजदेव मिश्रा के अलावा एसआई शिवराज सिंह और कांस्टेबिल देवेन्द्र सिंह व सोमेन्द्र सिंह की टीम ने सिकरोहरी तिराहे से मानू शर्मा पुत्र रामलखन शर्मा निवासी अटवा कटैय्या को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की गई दो झुमकी,एक चैन,एक अगूंठी,दो झाले के अलावा नौ साड़ियां बरामद की गई है। इस तरह पुलिस ने मानू शर्मा को गिरफ्तार करते हुए जितेन्द्र सिंह के यहां हुई चोरी का खुलासा कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है
