बिलग्राम ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ


स्कूली बच्चो को पुरुस्कार वितरित करते हुए राजीव दीक्षित 

बिलग्राम(हरदोई) किशोरावस्था बच्चों को फिट रखने के उद्देश्य से क्षेत्र के दुर्गागंज के अति प्राचीन शक्तिपीठ माँ दुर्गा मंदिर प्रांगण के निकट विशाल मैदान पर स्वास्थ्य के लिए जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को देश की राजधानी दिल्ली के फिटनेस कोच आकाश श्रीवास्तव जो वर्तमान में यूपी के नोएडा में बच्चों के भविष्य को सवारनें में दिन रात जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।उन्होंने बिलग्राम तहसील क्षेत्र के दुर्गागंज गांव में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया।कार्यक्रम की शुरुआत 02 दिसम्बर सोमवार सुबह हुई जिसमें मुख्य अतिथि राजीव दीक्षित व विशिष्ट अतिथि ब्रह्म स्वरूप द्विवेदी व प्रदीप तिवारी ने प्रतियोगिता में शामिल विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण किए।कार्यक्रम की शुरुआत निशांत शुक्ला व सैफ अली जाफ़री ने दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर की।प्रतियोगिता में क्रमशः 12 वर्ष से कम आयुः 400 मीटर दौड़ व 16 वर्ष से कम आयुः 1000 मीटर दौड़ जबकि ओपन श्रेणी: 3000 मीटर दौड़ निर्धारित की गई थी।विजयी घोषित हुए 4 से 8 स्थान तक के प्रतिभागियों को टी-शर्ट प्रदान करने के साथ ही सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट्स मुख्य अतिथि द्वारा दिए गए।वहीं प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी, उपहार, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।प्रतियोगिता में 500 बच्चों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, फिट इंडिया,आशा एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एंड हेल्थ एकेडमी व खेलो इंडिया के माध्यम से आयोजन समिति के टीम सदस्यों के साथ हज़ारों लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने