मंगेतर के साथ जा रही युवती की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल


बिलग्राम (हरदोई)

 नगर से गुजरने वाले कटरा बिल्हौर नेशनल हाईवे पर ग्राम नौमलिकपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका मंगेतर गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, युवक अपनी मंगेतर के साथ बाइक से जा रहा था। जैसे ही वे नौमलिकपुर के निकट पहुंचे, किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शिवानी पुत्री रमाकांत उम्र करीब 24 वर्षीय निवासी ढूंढपुर थाना सांडीकी मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि हादसे में युवक मोहित पुत्र राजबहादुर ग्राम मलौथा थाना हरपालपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर पहुंची बिलग्राम पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और घायल युवक को जिला अस्पताल रिफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने