उच्चकोष मांगने पर सोशल मिडिया पर विडियो हुआ था वायरल उपनिरीछक निलंबित


 थाना कासिमपुर जनपद हरदोई में तैनात उपनिरीक्षक उत्तम कुमार (पीएनओ-902460250) द्वारा बिना जांच किए आईजीआरएस पोर्टल पर गलत आख्या अपलोड करने में लापरवाही बरतने के संबंध में प्रभारी निरीक्षक आईजीआरएस, जनपद हरदोई द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद हरदोई द्वारा उपनिरीक्षक उत्तम कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है तथा थानाध्यक्ष कासिमपुर द्वारा आख्या का सही से अवलोकन न करने के कारण इनके विरुद्ध विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं । इस संबंध में प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकारी बघौली को इस निर्देश के साथ दी गई है कि 07 दिवस में जांच पूर्ण कर आख्या प्रेषित करें।जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को निर्देशित किया जाता है कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों/दायित्वों के प्रति उदासीनता/शिथिलता न बरते अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने