गुम बच्चा पाकर परिजनों के खिले चेहरे पुलिस को दिया धन्यवाद
बिलग्राम हरदोई में एक 12 साल का बच्चा गुम हो गया था परिजनों ने काफी खोजबीन ढूंढने की बहुत कोशिश की परंतु नही मिला इसके बाद बिलग्राम कोतवाली में सूचना दी गई थाना प्रभारी राकेश कुमार ने टीम गठित कर खोजबीन शुरू की गई बिलग्राम पुलिस ने गुम हुए बच्चे को सल कुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया आपको बताते चले की पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा अपहात /गुमशुदा बच्चों बालकों की साल कुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन स्माइल के क्रम में थाना बिलग्राम पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बच्चों को संबंध में स्थानिय व्यक्तियो/ सोशल मीडिया आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया गया प्राप्त लाभप्रद सूचना के आधार बच्चों को सकुशल बरामद किया गया एवं विधि कार्रवाई पूर्ण करते हुए परिजनों को सुपुर्द किया गया इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव और कांस्टेबल शिव कुमार अंशुल चौधरी कांस्टेबल अभिषेक शक्ति चौहान मोजूद रहे