बिलग्राम, हरदोई: 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद बिलग्राम के सुभाष पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन को और बढावा देने के लिए पालिका अध्यक्ष अनिल कुमार राठौर और मंगतराम के नेतृत्व में सम्मानित सभासदों, पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और हरियाली को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए, श्री राठौर ने अपने संबोधन में पर्यावरण संतुलन के महत्व पर जोर देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। मंगतराम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता और हरित भारत के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।पालिका अधिकारियों ने इस अवसर पर सुभाष पार्क को हरा-भरा रखने और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने भी भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा। यह आयोजन न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि समुदाय को एकजुट करने में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ।