खोया बेचने गई बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या गुस्साए ग्रामीणों ने रोड की जाम पुलिस ने खुलवाया जाम



पुलिस ने आरोपी की शुरू तलाश जांच पड़ताल में जुटी पुलिस व फोरेंशिक टीम 
बिलग्राम हरदोई। जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मक्कूपुरवा गांव की 60 वर्षीय रामश्री, पत्नी सूरजबली, की बुधवार सुबह मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरपुर गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रामश्री अपने गांव से दूध से बना खोया बेचने इसरपुर बाजार गई थीं। सुबह 7 से 8 बजे के बीच हमलावर ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए।
सूचना मिलते ही मल्लावां और आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंशिक टीम को बुलाया गया मौके पर साक्ष संकलन कर जांच की जाएगी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। क्षेत्राधिकारी बिलग्राम रवि प्रकाश ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पंचम पूर्व में भी हत्या कर चुका है आरोपी साज्यफ्ता पर बाहर था घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल कदम उठाए और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में आक्रोश और डर का माहौल है,और पुलिस से जल्द न्याय की उम्मीद की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने