पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बाप को धक्का देकर बेज्जती करने पर भड़की बेटी ने सीने पर तान दी रिवॉल्वर



पैट्रोल पम्प कर्मचारी धक्का देकर किया था अपमानित 

हरदोई बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम पासनेर में एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सेल्समैन के ऊपर एक युवती द्वारा सीने पर रिवॉल्वर तानने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने सेल्समैन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया है.वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने सेल्समैन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके युवती और उसके पिता को हिरासत में लेकर लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया. हालांकि, कुछ घंटे बाद आरोपियों को छोड़ दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद तब हुआ जब कार में सीएनजी डालने के दौरान सेल्समैन ने कार में बैठे लोगों से उतरने को कह दिया.उस बात को लेकर कहा सुनी होने पम्प कर्मचारी ने बेटी के सामने बाप को धक्का दिया उसके बाद नाराज बेटी ने अपनी गाड़ी से रिवाल्वर निकाल कर सेल्समैन के सीने पर रिवॉल्वर तान दी, साथ ही धमकी भी दी. इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने घटना का वीडियो वायरल होने और सेल्समैन की तहरीर पर मामला दर्ज करके विधिक कार्रवाई की है.आपको बता चले कि बिलग्राम कोतवाली इलाके के सांडी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार शाम 6 बजे शाहबाद इलाके के रहने वाले एहसान खान बेटी सुरीश खान उर्फ़ अरीबा और पत्नी हुस्नबानो के साथ कार पर सवार होकर पहुंचे थे वो इस पेट्रोल पंप पर सीएनजी डलवाने आए थे. सीएनजी डलवाने के दौरान सेल्समैन रजनीश कुमार ने उनसे गाड़ी से उतरने को कहा जब वह लोग नहीं उतरे तो रजनीश ने उन्हें खतरे से आगाह करते हुए बिना उतरे कार में सीएनजी डालने से मना कर दिया सूत्रों की माने तो इस पेट्रोल पम्प पर अल्लाइन पेमेंट से पेट्रोल डीजल नही देते ऐसी कई शिकायते मिली है वही थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया है की शाम को सूचना मिली थी पेट्रोल पंप कर्मचारी के सीने पर रिवाल्वर तान दी कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर रिवाल्वर को कब्जे में लिया गया है वैज्ञानिक कार्रवाई प्रचलित है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने