ब्लॉक बावन में स्मार्ट कक्षाओं की एक लहर प्रोजेक्टर व टेलीविज़न से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे बच्चे

ब्लॉक बावन में स्मार्ट कक्षाओं की एक लहर प्रोजेक्टर व टेलीविज़न से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे बच्चे


हरदोई- प्राथमिक विद्यालय समुदा ब्लॉक बावन हरदोई में अब बच्चे प्रोजेक्टर व टेलीविज़न से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।बच्चों  को आधुनिक उपकरणों से शिक्षा देने की तैयारी में ब्लॉक बावन में स्मार्ट कक्षाओं की एक लहर आ गयी है उसी कड़ी में बावन के एक और विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय समुदा में आज प्रोजेक्टर व टेलीविज़न, लाइब्रेरी, व बेंचों का उद्घाटन किया गया।

मुख्य अतिथि श्री इंद्र प्रताप सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी बावन एवं विशिष्ट अतिथि श्री मनोज कुमार बोस, खण्ड शिक्षा अधिकारी कछौना द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया। डिजिटल कक्षा-कक्ष के साथ-साथ वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुश्री संघमित्रा जी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी बावन द्वारा  विद्यालय परिवार की प्रशंसा  की गई एवं श्री मनोज कुमार बोस जी द्वारा विद्यालय को और अधिक उन्नत दशा में पहुंचाने के लिए सुझाव दिए गए । एडीओ पंचायत श्री कौशलेंद्र भारती जी व एसआरजी श्री राधे श्याम जी एवं शिवम शर्मा जी द्वारा अपने विचार प्रकट किए गए एवं समस्त विद्यालय स्टाफ के कार्यों की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी बावन श्री इंद्र प्रताप सिंह,खंड शिक्षाधिकारी कछौना श्री मनोज कुमार बोस, एडीओ पंचायत श्री कौशलेन्द्र भारती  एवं एस आर जी श्री राधेश्याम दीक्षित,श्री शिवम शर्मा, ए आर पी श्रीमती निरुपमा सिंह, दीप्ति त्रिवेदी व शिक्षक अनूप सिंह,अभिनव सिंह,सरोज,सीमा,कर्मलता गौतम सहित कई शिक्षक शिक्षिकायें व समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने