ब्लाक बिलग्राम में किसान कल्याण मिशन एवं किसान मेला गोष्ठी का हुआ आयोजन

ब्लाक बिलग्राम में किसान कल्याण मिशन एवं किसान मेला गोष्ठी का हुआ आयोजन



 संवाददाता-फारूक क़ुरैशी 

बिलग्राम(हरदोई):- बुधवार ब्लाक परिसर में में किसान कल्याण मिशन का आयोजन किया गया था इस मौके पर काफी संख्या में किसान व महलओ ने भाग लिया और किसान सम्बधित सामग्री का कैंप लगाकर खेतों में फसल संबंधित वस्तुओं का प्रचार प्रसार किया गया जिसमें ग्रामीणों के आसपास से आये किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।  और किसानों को मंच से होने वाले लाभों को भी बताया गया। जैसे किसान अपनी फसल कैसे बोयें औऱ किस समय पर कितनी दवाइयों का प्रयोग करना चाहिए इसके लिए ब्लाक बिलग्राम पर किसान कल्याण मिशन के तहत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें तरह-तरह की दवाइयां बीज मशीन आदि चीजों की प्रदर्शनी लगाई गई थी बस के बारे में होने वाले फायदे किसानों को बताया गया की किसान की आय दोगुनी कैसे की जाएगी कृषि आधारित अन्य गतिविधियों पर एवं  उधोग को विकसित कर किसान कल्याण  तथा किसान की आय दोगुनी हेतु किसान मेला  गोष्ठी एवं प्रदर्शनी लगाकर  जागरूक किया इस अवसर पर क्षेत्र के किसान व महिलाएं भारी संख्या में उपस्थित हुए। बीजेपी नेता सहित पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने