जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
कछौना/हरदोई:- स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत एक पहल कहते हुए नगर पंचायत प्रत्येक बुधवार को आपके द्वार पहुंचकर आम जनमानस की समस्याओं से रूबरू हो रही हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या-3 सदर बाजार के अम्बेडकर पार्क बैठक की गयी। इस बैठक में आम जनमानस की वार्ड संबंधी शिकायतों को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को तुरंत निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। सभी नगर वासियों ने नगर को साफ-सुथरा, स्वच्छ व खुले में शौच मुक्त रखने का संकल्प लिया। मोहल्ला सदर बाजार के लोगों को नगर को साफ सुथरा व खुले में शौच मुक्त रखने के लिए अपील की गई। जिन परिवारों के शौचालय नहीं बने हैं। उनको शौचालय बनवाने के लिए कहां गया है, अगर आर्थिक संकट के कारण वह शौचालय बनवाने में असमर्थ हैं, तो ऐसे लोग सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करें। ऐसे लोगों को चिन्हित करके नगर पंचायत द्वारा भविष्य में शौचालय देने की भी बात कही। अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने इस कुप्रथा पर अंकुश लगाने के लिए एक मोहल्ला की निगरानी टीम गठित की है। जिसमें सभासद रंजीत राव सहित मोहल्ले के जागरूक नागरिक व पत्रकार व सफाई कर्मी खुले में शौच जाने वालों पर निगरानी करेगें। खुले में शौच जाने वालों पर 500 रुपये के जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी। अधिशासी अधिकारी ने बताया जिन घरों में शौचालय नहीं हैं, वह लोग सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करें। नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी ने बताया आप सभी की भागीदारी से नगर साफ-सुथरा हो सकता है। साफ स्वच्छ होने का फायदा हमारे जीवन शैली पर पड़ता है। स्वच्छ वातावरण से बीमारियों के इजाफा में कमी आ जाती हैं। जिससे हमारी आर्थिक बचत होती है। सभासद रंजीत राव ने बताया सरकार आपकी जीवनशैली में बदलाव के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। हमारा उद्देश्य उन सभी पात्र लोगों को योजना का लाभ पहुंचाने का प्रयास रहता है। मोहल्ले में नालियां टूटी होने के कारण सफाई समुचित तरीके से नहीं हो पाती है। अधिशासी अधिकारी ने सफाई व्यवस्था नियमित रूप से करने का सफाई नायकों को निर्देश दिया। मोहल्ले में किसी समस्या के निराकरण को तत्काल से कराने की बात अधिशासी अधिकारी ने कहीं। मोहल्ले में एक दर्जन से ज्यादा विधवा महिलाओं को अभी तक पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। जिनके आवेदन भरकर संबंधित विभाग से कराने की बात कही। एक दर्जन पात्र लोगों के अभी तक राशन कार्ड नहीं बने हैं। जिस पर पूर्ति निरीक्षक दिवाकर सिंह ने बताया नगर का लक्ष्य पूरा हो गया है, अब जब सर्वे में अपात्र लोगों के राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे, तभी नए आवेदन स्वीकृत होंगे। पहली बार नगर पंचायत की टीम उनके द्वारा पहुंचने से मोहल्ले वासियों में उम्मीद की किरण जग गई है।इस अवसर पर सभासद मेराज मंसूरी, पूर्व सभासद बैजनाथ, विनीतलाला, गंगाराम गौतम, पी०डी० गुप्ता, सन्तोष कुमार सफाई सुपरवाइजर सहित नगर पंचायत कर्मी व मोहल्ले वासी मौजूद रहे।
