एसडीएम व सीओ ने पुलिस बल के साथ किया नगर के विभिन्न मोहल्ले का भ्रमण


 संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

बिलग्राम।।गुरुवार की शाम होते ही भारी संख्या में पुलिस बल के साथ उपजिलाधिकारी बिलग्राम  राहुल कश्यप विश्वकर्मा सी ओ एस के सिंह थाना प्रभारी राजवीर सिंह ईओ नगर पालिका श्री चंद समेत बिलग्राम कोतवाली के सभी पुलिसकर्मी कस्बे में भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया बिलग्राम कोतवाली से भ्रमण करते हुए मांसनाथ मंदिर के पीछे रोड से कासूपेट होते हुए ऊपरकोट जामा मस्जिद  मैदानपुरा सैयदवाड़ा बजरिया खुर्दपुरा सदर बाजार होते हुए मुख्य चोराहे तक  पुलिस बल ने भ्रमण किया और लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सूज़ी नम्बर पर सूचना दे किसी भी तरीके की धार्मिक पोस्ट से बचे इस दौरान उपजिलाअधिकारी ने बताया की रूटीन भ्रमण किया जा रहा है इसके तहत अतिक्रमण शांति व्यवस्था आदि का जायजा ले रहे हैं।जिन लोगो ने अतिक्रमण कर लिया है ऐसे लोगो पर कारवाई की जाएगी सीओ द्वारा थाना बिलग्राम क्षेत्र में मिश्रित आबादी एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास पैदल गश्त कर आमजन से शांति/सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने