पुलिस लाइन में जिलाधिकारी ने फहराया झंडा, मनमोहक प्रस्तुति देख भाव -विभोर हुए अधिकारीगण


जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

हरदोई  26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में फहराया गया झंडा, मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार हुए शामिल, पुलिस लाइन में भव्य परेड का सीओ बघौली विकास जायसवाल की निगरानी में हुआ आयोजन, एसपी राजेश द्विवेदी ने सभी अधिकारी /कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई, जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर स्वंत्रता सेनानियों को याद करते हुए प्रकाश डाला, और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों /कर्मचारियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, गणतंत्र दिवस की जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने सभी जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनायें दी है, गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में जिला न्यायाधीश, एडीएम वंदना त्रिवेदी, सीडीओ आकांक्षा राणा, एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह सहित सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
नन्हे -मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुत दी, सभी अधिकारियों /कर्मचारियों व संभ्रांत नागरिकों ने कार्यक्रमों को जमकर सराहा, गणतंत्र दिवस पर भाव -विभोर प्रस्तुति देख कर सभी प्रफुल्लित दिख रहे थे, हिंदुस्तान की बेटी गीत व मतदान के प्रति जागरुक करने की शानदार प्रस्तुति के लिए लोगों ने बच्चों की काफी सराहना की है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने