मुशायरा व कवि सम्मेलन में दाद और वाह-वाह में गुजरी रात


जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

 बिलग्राम ( हरदोई)  योमै जमहूरिया के सिलसिले में मंगलवार की रात में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन दूर दराज से आये हुए शायरो ने कलाम पढ़ कर खूब वाह वाही लूटी कभी सियासत पर तंज तो कभी हालात बेबसी हुई बयां बिलग्राम  के बाल कल्याण प्रथमिक विद्यालय मोहल्ला मैदानपूरा बिलग्राम में हुआ मुशायरा व कवि सम्मेलन रात ज्यो ज्यो सर्द होती जा रही थी बिलग्राम मुशायरे  की गर्माहट बढ़ती जा रही थी अपने फेवरेट शायरों और कवियों को सामने पाकर दर्शक देर रात तक सर्द रात में भी कुर्सियों से चिपके रहे और वाह वाह करते रहे रात के साथ जोश भी उनका बढ़ता जा रहा था मौका था मंगलवार की रात बाल कल्याण प्रथमिक विद्यालय मोहल्ला मैदानपूरा में मुशायरा कवि सम्मेलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया इस मौके पर काफी तादाद में लोगो ने शिरकत की यौमे जमूहरिया के मौके पर बाल कल्याण विद्यालय में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन हुआ जिसकी अध्यक्षता सुरेश चंद्र यादव प्रिंसिपल रामभरोसे इंटर कॉलेज ने की और संचालन असगर बिलग्रामी ने किया कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा बाहर से आए हुए कवि एवं शायरों ने अपनी रचनाओं के से श्रोताओं को कड़ाके की ठंड में बैठे रहने को मजबूर कर दिया कार्यक्रम की शुरुआत इरशाद कानपुरी ने हम्द पाक से की उसके बाद रियाज़ शफी पूरी ने नाते पाक पढ़ी  उसके बाद पवन कश्यप हरदोई द्वारा पेश किया गया कि बद दुआएं न सर लगी होती काश थोड़ी खबर लगी होती मैं भी कब का संभल गया होता एक ठोकर अगर लगी होती उसके बाद असगर बिलग्रामी ने कहा की रफ्ता रफ्ता वो फिर याद आने लगे भूल जाने में जिनको जमाने लगे तड़ियो से समा बांध दिया उसके बाद रियाज सफीपूरी ने पढ़ा की  दोस्तों कद्र करो मेरी कि मैं जिंदा हूं याद आएगी मेरे बाद मोहब्बत मेरी उसके बाद अजीत शुक्ला हरदोई द्वारा चाटुकारिता के फंडे बदल रहे हैं आ गया चुनाव तो झंडे बदल रहे हैं ने पढ़ा इस पर खूब वाह वाही लूटी उसके बाद इरशाद कानपुरी ने पेश किया बेवाफाई जब वफाओं का सिला ले जाएगी सच तो यह है अपनी किस्मत का लिखा ले जाएगीहूजूर बिलग्रामी ने पेश किया की सिना की नोक पे अब कोई सर नही रखता जुनूने इश्के हकीकी बशर नही रखता इसके अलावा शादाब मल्लानवी नस्तर मल्लानवी अहमद बिलग्रामी ने भी कलाम पेश किये इसके बाद  कार्यक्रम का समापन कर आयोजन करता असगर बिलग्रामी ने सब का शुक्रिया अदा किया इस मौके पर कार्यक्रम डॉवसीम अफसर मियां मोहम्मद सलीम मसूरी मोहम्मद आरिफ एवं नगर के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने