सीओ व कोतवाल मय थाना फोर्स एवं अर्धसैनिक बल बीएसएफ फोर्स के साथ पैदल गस्त करते नजर आए

आगामी विधानसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए संवेदनशील ग्रामों में थाना फोर्स एवं अर्धसैनिक बल बीएसएफ फोर्स ने किया पैदल गस्त

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

बिलग्राम हरदोई : विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को अर्ध सैनिक बलों के जवानों ने कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।
सीओ बिलग्राम व थानाध्यक्ष राजवीर सिंह के नेतृत्व में आधा सैकड़ा अर्धसैनिक बलों के जवानों ने पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया। उसके बाद थाना बिलग्राम प्रभारी निरीक्षक बिलग्राम मय थाना फोर्स एवं अर्धसैनिक बल बीएसएफ फोर्स के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बिलग्राम कोतवाली की फोर्स व अर्ध सैनिक बल बीएसएफ के जवानों के साथ कस्बे बिलग्राम में, सरदरपुर, पारसौला, दुर्गागंज,काकरा खेड़ा, परसौला, जरौली शेरपुर, बेहटा बुजुर्ग, रहुला, रोशनपुर में गांव में फ्लैग मार्च किया गया कस्बा सहित लगभग एक दर्जन ग्रामों में फ्लैग मार्च किया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बिलग्राम सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के दौरान शांति बनाये रखना है। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जायेगा और गड़बड़ी फैलाने वाले अराजकतत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
क्षेत्राधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष बिलग्राम राजवीर सिंह के नेतृत्व में अर्ध सैनिक बलों के जवानों ने बिलग्राम ब्लाक से होते हुए ग्रामीण अंचलों में फ्लैग मार्च किया। आधुनिक हथियारों से लैस अर्ध सैनिक बलों के जवानों को देख ग्रामीण आश्चर्यचकित रह गये। इस दौरान थानाध्यक्ष राजवीर ने ग्रामीणों से बातचीत कर क्षेत्र के दबंग और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के बारे में जानकारी ली।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने