प्रत्यासी चुवाव आयोग की निर्धारित दरों पर ही विभिन्न सामग्रियों पर व्यय करेंः-जिला निर्वाचन अधिकारी

प्रत्यासी चुवाव आयोग की निर्धारित दरों पर ही विभिन्न सामग्रियों पर व्यय करेंः-जिला निर्वाचन अधिकारी

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

हरदोई विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में खड़े होेने वाले प्रत्यासियों द्वारा निर्वाचन के दौरान विभिन्न मदों में व्ययों की दरों के निर्धारण के सम्बन्ध में कलेक्टेªट सभागार में आहूत बैठक की अध्यक्षात करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने उपस्थित राजनीतिक पदाधिकारियों से कहा कि समस्त दलों के प्रत्यासी नामाकंन से लेकर मतगणना अवधि में बाजार में सर्वे से प्राप्त कोटेशन दरों पर ही प्रतिदिन होने वाली जनसभा, रैली आदि के लिए माइक, लाउडस्पीकर, पंडाल, वाहन, झंडा, बैनर, पोस्टर, होडिंग आदि का निर्धारण करें और निर्धारित दर अधिक होने पर तत्काल अपनी आपत्ति प्रस्तुत करें।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वन्दना त्रिवेदी ने कहा कि प्रत्यासी चुवाव आयोग की निर्धारित दरों पर ही विभिन्न सामग्रियों पर व्यय करें और व्यय की गयी धनराशि की जानकारी समय-समय पर निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करायेगें। बैठक भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, समाजवादी पार्टी उपाध्यक्ष अवध सिंह पाल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष जीमल अहमद अंसारी तथा बहुजन सामज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी व उपाध्यक्ष साजिद हुसैन, टीओ कंचन भारती, जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने