जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम हरदोई।विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कन्हरी में निवर्तमान प्रधान चुनाव आयोग व सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखा रहा है। आदेश है कि प्रधानों के बजाय प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से गांव में विकास कार्य कराए जा सकते हैं। मनरेगा के तहत मजदूरों को कार्य देने के लिए सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य कराएं जाएं। फिर भी ग्राम निवर्तमान प्रधान चुनावी लाभ लेने के लिए पंचायत घर बनवा रहा है। गांव के निवासी तशरीफ़ पुत्र बाबू खां व शाहिद पुत्र जलील खां ने अलग-अलग शिकायतों के माध्यम से खण्ड विकास अधिकारी को हो रही मनमानी से अवगत करा चुके हैं। पर अभी तक सक्षम अधिकारियों ने निमार्ण कार्य को रुकवा नही पाया है। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। उनका कहना है कि जल्द ही जिलाधिकारी की चौखट पर जाकर न्याय की गुहार लगाएंगे। ग्राम पंचायत अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि प्रधानी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है फिर भी निर्माण कार्य करा रहा है। रोकने के बाद भी वह मान नही रहा है।

