जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
विकास खण्ड माधौगंज के अन्तर्गत ग्राम सभा रुदामऊ की पावन धरा पर 9 फरवरी से आचार्य श्री श्रीकृष्ण द्विवेदी जी के मुख़ार बिन्द से चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हरदोई जिला के भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज के द्वारा हवन में पूर्ण आहुति देकर भागवत कथा का समापन व भंडारा अयोजन का शुभारंभ किया गया ! जिस दौरान माधौगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग मिश्रा व विश्वहिन्दू परिषद् के प्रान्त प्रमुख शेखर पाण्डेय, आरएसएस के संघ प्रचारक सुधांशु मिश्रा व् ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण कुमार तिवारी ( सोनू ) समेत सभी भक्तगण मौजूद रहे !!

