जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
मल्लावां हरदोई मल्लावां प्राथमिक विद्यालय तेन्दुआ में बसन्त पंचमी के पावन अवसर पर प्रभु श्री राम व प्रभु श्री कृष्ण की मूर्तियों का लोकार्पण के विधायक आशीष सिंह आशु के कर कमलों द्वारा तथा उ0 प्र0 प्रा0 शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय , व खण्ड शिक्षा अधिकारी मल्लावां नागेंद्र चौधरी की गरिमा मयी उपस्थित में सम्पन्न हुआ, इस अवसर पर सर्वप्रथम विधायक आशीष सिंह आशु व प्रांतीय कोषाध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय , बी0ई0 ओ0 मल्लावां नागेंद्र चौधरी का माल्यार्पण तथा अंग वस्त्र प्रधानाध्यापक गजेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। तथा विद्यालय में उपस्थित समस्त अतिथियों का माल्यर्पण व स्मृति चिन्ह , अंग वस्त्र विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भेंटकर किया , विधायक आशीष सिंह आशु के द्वारा विद्यालय के स्मार्ट रूम में फीता काटकर प्रोजेक्टर का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के समस्त क्रियाकलापो को देखकर सभी अतिथियों ने भूरि भूरि प्रसंशा व्यक्त की तथा समस्त स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया व क्षेत्रीय विद्यालयों को प्रेरित करने के लिए कहा है, इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चो ने मधुर ध्वनि से प्रार्थना ,अभियान गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये बच्चो के क्रियाकलाप से प्रेरित होकर अभिभावकों व अतिथियों ने जोरदार तालियो के साथ हौसला बढ़ाया, अंत मे सभी अतिथियों को जलपान व प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया, इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में जिला उपाध्यक्ष अक्षत पांडेय माधौगंज ब्लॉक अध्यक्ष संतोष वर्मा , सुरसा ब्लॉक अध्यक्ष संदीप वर्मा ,एच सी एल टीम के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर , रंजन, एच सी एल टीम के सम्मानित सदस्य, ए आर पी योगेश वर्मा जी, जे0बी0 सक्सेना जी, कैलाशनाथ , प्रवीण , लाल सिंह, राजेन्द्र, समस्त स्टाफ व अभिभावक गण उपस्थित रहे। विद्यालय प्रांगण में पधारे समस्त अतिथियों व ग्रामवासियो का विद्यालय परिवार ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित करता है।
