बसंत पंचमी पर मनाया गया माँ सरस्वती का प्रकटोत्सव



विद्या देवी हैं मां सरस्वती और ऋतुओं के राजा हैं बसंत: रघुनाथ सिंह यादव

कस्बे से लेकर गांव में शिक्षण संस्थाओं में मनाई बसंत पंचमी

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

कछौना / हरदोई : कस्बे से लेकर गांवों में मंगलवार को बसंत पंचमी का उत्सव मनाया गया। स्कूलों में मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया और मां सरस्वती से आशीर्वाद लिया। कानपुर पब्लिक स्कूल में भी प्रबंधक ने मां सरस्वती के आगे हवन पूजन कर मां सरस्वती की वंदना की। इसी तरह अनेक स्थानों पर आयोजन किए गए।उधर, कस्बे में सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी का पर्व को प्रकट उत्सव मनाया गया। हर वर्ष की भांति यह महोत्सव लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर स्थित कानपुर पब्लिक स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के पूजन से हुआ। इस अवसर पर एक ओर जहां विद्यालय स्टाफ ने बसंत पंचमी महोत्सव के महत्व के बारे में बताया। विद्यालय के प्रबंधक रघुनाथ सिंह यादव ने कहा, बसंत पचंमी मां सरस्वती को समर्पित है और इस दिन मां सरस्वती के पूजन का विशेष महत्व है। मां सरस्वती की पूजन से विद्या अर्जन कर अपने ज्ञान को लोक कल्याण और अशिक्षा को दूर करना है। यादव जी ने बताया कि आज से ठाकुरजी पर गेहूं की बाली चढ़ती हैं और आम के पत्ते चढ़ते है। होली आज से प्रारंभ होती है। जिसमें आज उत्सव में  सभी के गुलाल लगाई गई। विद्यालय की महिला अध्यापिकाओं द्वारा भजन हुए, कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अध्यापक व राघवेंद्र सिंह , आकाँक्षा सिंह , मोहित द्विवेदी, सौरभ श्रीवास्तव, अक्षय कुमार, आदि प्रबुद्ध जन व युवा मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने