सपा नेता मुकुल सिंह का कई जगह मना जन्मदिन, की लंबी दीर्घायु की कामना



जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

हरदोई 17 फ़रवरी। समाजवादी पार्टी के नेता व समाजसेवी, कोरोना महामारी लॉकडाउन के चलते लगातार 75 दिनों तक गरीब, जरूरतमंदो, बाहर से आ रहे प्रवासियों को भोजन, राशन सामग्री, पानी, मास्क व सैनिटाइज़र वितरण करने वाले मुकुल सिंह आशा के जन्म दिवस के मौक़े पर आज जनपद कई जगह कार्यक्रम किए गए। सपा नेता मुकुल सिंह आशा ने अपना जन्मदिन शहर में स्थित मोहताज खाना में अतिग़रीब जरूरतमंदों जिनका कोई नहीं उनके साथ केक काटकर व उनको भोजन कराकर मनाया। युवा नेता पुनीत सिंह ने अपने गाँव में बच्चों को फल वितरण कर सपा नेता की लंबी दीर्घायु की कामना की। शाहाबाद विधानसभा में तेज तर्रार इस युवा नेता को समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अहमद खां, अनुराग श्रीवास्तव, मोहित यादव योगेन्द्र यादव अंकित त्रिवेदी ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। मंगली पुरवा फाटक स्थित व्यापारी उमाकांत गुप्ता, सुनील गुप्ता ,अजय गुप्ता ,पवन गुप्ता ,मनोज गुप्ता आदि सपा नेता मुकुल सिंह से केक काटकर जन्मदिन मनाया। राजकीय ठेकेदार अखिल सिंह चंदेल, अनुभव सिंह, अजय सिंह, अंकित सिंह, गजेंद्र सिंह आदि ने केक काटकर सपा नेता का जन्मदिन मनाया और दीर्घ आयु की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने