जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 उपाध्यक्ष अंजु चौधरी ने आज पी0डब्ल्यू0डी0 के निरीक्षण भवन में जनपद के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक करते हुए सम्बन्धित विभागों में महिलाओं के कल्याणार्थ शासन द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होने जिला प्रोवेशन कार्यालय, परियोजना निदेशक डीआरडीए, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, जिला कार्यक्रम कार्यालय, जिला विकलांग कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा, महिला थाना, समाज कल्याण विभाग, आदि विभागो द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की बिन्दुवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त विभाग अपने अपने विभागो से सम्बन्धित चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को पूरी पारदर्शिता के साथ दिलाते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करे।
उन्होने बैठक के उपरान्त महिला जन सुनवाई करते हुए जनपद की पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित पीड़िताओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। महिला जन सुनवाई में मात्र 07 प्रकरण मा0 उपाध्यक्ष अंजु चौधरी के समक्ष प्रस्तुत किये गये, जिसमें से 03 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्का गुप्ता, जिला प्रोवेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी सूर्यमणि त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, डीसी एनआरएलएम विपिन चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धी मिश्रा, महिला कल्याण अधिकारी प्रियंका पाण्डेय, नायब तहसीलदार सदर ज्योती वर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, क्षेत्राधिकारी महिला थाना, क्षेत्राधिकारी हरपालपुर, आदि उपस्थित रहे।
