युवक ने खुद रची थी लूट की घटना को हारदोई पुलिस ने मोबाइल व नगदी बरामद कर किया खुलासा



जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

हरदोई कोतवाली देहात क्षेत्र में हुयी लूट की घटना को किया पुलिस ने खुलासा। उधारी न देने पर युवक ने रची थी फर्जी लूट की घटना । कोतवाली देहात पुलिस को 78 हजार रुपये की व मोबाइल लूट की दी थी फर्जी सूचना। महीनकुण्ड थाना बेनीगंज निवासी अवधेश कुमार पाल ने रची थी झूँठी लूट की घटना। कड़ाई से पूछताछ करने पर असत्य तथ्यों के आधार पर फर्जी लूट की घटना गढ़ने पर कबूली बात।
पूछताछ के दौरान अवधेश कुमार पाल ने बताया की उसके ऊपर उधर का कर्ज है वह अभी न अदा करने के कारण यह फर्जी लूट का सड्यंत्र रचा था। कोतवाली देहात क्षेत्र के मुरलीपुरवा भट्टा के पास तीन अज्ञात युवकों के पर लगाया था झूँठा लूट का आरोप, कोतवाली देहात पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार। युवक की निशान देही पर 58500 रुपये, एक अदद मोबाइल फोन मय सिम, 7 अदद सिम के साथ युवक को किया गिरफ्तार। 19500 रुपये अब तक खर्च कर लिए युवक ने।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने