जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
पिहानी/हरदोई आपको बताते चलें मामला हरदोई-पिहानी मुख्य मार्ग पर स्थित एक ढ़ाबे पर खाना ऑर्डर करने को लेकर उपजे विवाद में मारपीट हुई। इस घटना को लेकर ढ़ाबा मालिक सहित कुल 6 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, कस्बे के मोहल्ला लोहानी निवासी अब्दुल वाजिद पुत्र निसार अहमद अपने कुछ साथियों के साथ बाबा मैरिज हॉल ढ़ाबे पर रात करीब पौने ग्यारह बजे खाना खाने के लिए पहुंचे। अब्दुल ने खाना ऑर्डर किया। कुछ देर बाद उसने दोबारा ऑर्डर दिया। इसी बात को लेकर ढ़ाबा मालिक व कारीगर तथा अब्दुल व उनके साथियों के बीच झड़प होने लगी। इस पर ढ़ाबा मालिक जोगराज सिंह ने अपने कारीगरों के साथ उक्त लोगों से मारपीट की।जिससे अब्दुल के सिर पर चोटें आईं। घटना के बाद अब्दुल ने ढ़ाबा मालिक सहित कुल 6 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, ढ़ाबा मालिक जोगराज सिंह का कहना है कि अब्दुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके यहां काम करने वाले कारीगरों के साथ अभद्रता की थी। जिसके बाद मारपीट हुई और एक कारीगर के हाथ में चोटें भी आईं। हालांकि कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि अब्दुल की तहरीर के आधार पर 6 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डॉक्टरी रिपोर्ट आ जाने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।।