जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
मिशन प्रेरणा के अंतर्गत विकास खण्ड टड़ियावां की न्यायपंचाय पुराबहादुर में संकुल बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय भिक्खापुरवा में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ०सत्य प्रकाश यादव की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ जिसमें न्यायपंचायत के सभी विद्यालयों को प्रेरक बनाने पर पर चर्चा हुई तथा सभी शिक्षकों ने बीईओ के साथ अपने विद्यालय को प्रेरक बनाने का संकल्प लिया।बैठक के दौरान सभी प्रधानाध्यापकों ने अपने विद्यालय में किये जा रहे प्रयासों को साझा किया तथा आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका,शिक्षक डायरी,शिक्षणयोजना,प्रिंटरिच सामग्री पर विस्तृत चर्चा की,दीक्षा ऐप,रीड एलांग ऐप संपर्क बैठक की डाउनलोडिंग की स्तिथि के बारे में भी प्रधानाध्यापकों ने अवगत कराया।बैठक में प्रेरणा ज्ञानोत्सव पर विस्तृत चर्चा हुई तथा सभी शिक्षकों ने शिक्षा चौपाल की अपनी कार्ययोजना व कार्यक्रम साझा किया।बैठक में एआरपी विवेक विवेक गुप्ता,बीना वर्मा,नोडल संकुल ज्योती अवस्थी,शिक्षक संकुल अंशू गुप्ता,आशीष शुक्ला,राखी सिंह,अविजित सक्सेना तथा सभी विद्यालयों के शिक्षक साथी उपस्थित रहे।इसके साथ ही सराहनीय कार्य करने वाली प्रधानाध्यापिका राखी सिंह,अंशू गुप्ता को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
