पूर्व चेयरमैन मालती रमन गुप्ता ने अरुन क्लाथ हाउस का फीता काटकर किया उद्घाटन


जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

बिलग्राम के सदर बाजार में अरुन क्लाथ हाउस का हुआ उद्घाटन पूर्व चेयरमैन मालती रमन गुप्ता व उनके पति राजा रमन गुप्ता ने फीता काटकर उद्घाटन किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में कपड़ा व ज्वैलरी  जीवन की आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में शामिल हो गई है। इस प्रतिष्ठान के खुलने से क्षेत्रीय व आस-पास के लोगों के लिये नई डिजाइन के कपड़ो की खरीददारी की बेहद सहूलियत हो गई।क्योंकि वैसे लोगों को अच्छे परिधान खरीदने के लिए बाहर जाना पड़ता था।अब लोगों का श्रम व पैसे की बचत होगी।उन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता व उत्तरोत्तर प्रगति के लिये शुभकामना दीं।इस अवसर पर प्रतिष्ठान के स्वामी बबलू गुप्ता ने सभी आगन्तुकों का स्वागत करते हुये आभार जताया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश बाथम भजपा नगर अध्यक्ष  विजय कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू मंगत राम सभासद प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, सभासद राकेश  गुप्ता सहित काफी संख्या में  लोग मौजूद रहे उसके बाद लोगो का ताता लगा रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने