भजपा विधायक रजनी तिवारी ने किया पंचायत घर का लोकार्पण



जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

शाहाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत खानपुर के मजरा मेंहदीपुर में विधायक रजनी तिवारी ने पंचायत घर का लोकार्पण किया।ग्राम पंचायत में चुनी हुई गांव की सरकार को स्थायी रूप से बैठक करने के लिये ब्लाक की ओर से पंचायत घर का निर्माण कराया गया था। गांव की सरकार को स्थाई रूप से बैठकें करने के उद्देश्य से लाखों की लागत से वाले इसका निर्माण कराया गया है।खंड विकास अधिकारी की देखरेख में बने पंचायत घर के लोकार्पण अवसर पर बोलते हुये विधायक रजनी तिवारी ने कहा कि देश की ससंद की तरह गांवों में गांव की संसद के लिए पंचायत घरो का निर्माण कराया जा रहा है।गांवों के विकास के लिए सरकार ने जो कदम उठाए हैं उनसे लोंगों का विश्वास जगा है। विधायक ने कहा कि इन पंचायत घरों में ग्राम विकास से संबंधित सभी कर्मचारी अधिकारी रोज बैठकर लोंगों की समस्याओं का निदान करेंगे। इसके अलावा किसी भी समस्या से परेशान लोग यहीं से अपनी बात शासन तक पंहुचा सकते हैं। गांव के विकास और उन्हें पूरा करने के लिए तमाम योजनाएं तैयार कराकर सरकार पूरी शिद्दत के साथ काम करने में लगी हुई हैं।बीडीओ ऋषिपाल सिंह ने बताया कि यहां ब्लाक से सम्बंधित सभी प्रकार के कार्यों के निदान के लिए ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहेंगे।इस अवसर पर निवर्तमान प्रधान सहित गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने