3 महिला अभियुक्तों को भेजा जेल,4 पर एक्साइज एक्ट में मुकदमा दर्ज
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
शाहाबाद अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भुसरेड्डी के आदेश पर पंचायत चुनाव एवं आगामी होली त्योहार के मद्देनजर हरदोई जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज आबकारी एवं पुलिस टीम द्वारा थाना शाहाबाद के मोहल्ला सैयदवाड़ा,हाता हकीम,कांशीराम कालोनी में दबिश दी गई। दबिश के दौरान लगभग 80 लीटर कच्ची शराब तथा 2000 किलोग्राम लहन,3 भट्टी व शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद। बरामद शराब एवं उपकरणों को कब्जे में लेकर लहन को मौके पे नष्ट किया गया। दो महिलाओं सहित 3 व्यक्तियो दिन्नी पत्नी स्व0 लज्जाराम, अनिल पुत्र बाबूराम निवासीगण काशीराम कालोनी, सोनी पत्नी शकील निवासी हाता हकीम थाना शाहाबाद को मौके से जेल भेजते हुए आबकारी अधिनियम की धारा 60 व 60(2) के तहत 4 मुकदमे पंजीकृत किये गये।आबकारी टीम में तेजतर्रार आबकारी निरीक्षक शाहाबाद नेहा सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही बलवंत सिंह सेंगर, आबकारी सिपाही अनीता, पंकज तथा पुलिस टीम से उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, थाना शाहाबाद मौके पर मय पुलिस टीम मौजूद रहे।
