घर-घर भ्रमण कर संचारी रोग से बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया जायेगा:- अविनाश कुमार
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की शतप्रतिशत सफलता सुनिश्चित करें:-जिलाधिकारी
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई, सू0वि0, 23 मार्च 2022ः- माह अप्रैल में संचालित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों व दिमागी बुखार, क्षय रोग नियंत्रण अभियान की शतप्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी अविनश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में एक अन्वर्विभागीय समन्वयक बैठक आहूत की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 02 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर पालिका तथा पंचायती राज विभाग की अहम भूमिका होगी, इसलिए संबंधित विभाग के अधिकारी अपने अधीनस्थों के माध्यम निर्धारित तिथियों में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर लें और निर्धारित तिथियों में होने वाले कार्यक्रमों की प्रगति आख्या प्रति दिन फोटोग्राम सहित उपलब्ध करायेगें। उन्होने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान की सफलता के लिए अन्य विभागों के अधिकारियों को जोड़ा गया है इसलिए सभी संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी कार्यक्रम की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए शतप्रतिशत अभियान की सफलता सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी तथा सभी नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि अभियान चलाकर निर्धारित कार्यक्रम के तहत गांवों एवं पालिकाओं की रोड, गलियों, नाली, नालों की व्यापक स्तर पर सफाई करायें और मच्छरों की रोकथाम हेतु नियमित फागिंग करायें तथा संचारी रोगों से बचने के लिए लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें।
बैठक में 24 मार्च 2022 से प्रारम्भ होने वाले क्षय रोग नियंत्रण एवं क्षय रोगियों को गोद लेने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जिला क्षय रोग अधिकारी को निर्देश दिये कि क्षय रोगियों के स्वास्थ्य एवं दवा आदि की उपलब्धता की जानकारी समय-समय प्राप्त करने हेतु सभी सीएचसी, पीएचसी, के एमओआईसी, एवं अन्य स्टाफ के अलावा अधिकारियों, स्वयं एवं समाजिक संस्थाओं तथा गणमान्य व्यक्तियों से गोद लेने की प्रक्रिया प्रारम्भ करें तथा नोडल अधिकारियों के माध्यम से रोगियां को फीड बैक भी लेते रहे। बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी ओपी तिवारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत मलेरिया विभाग कार्मिकों द्वारा घर-घर भ्रमण कर मच्छर जनित रोगों एवं बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक किया जायेगा और अधिक मच्छर प्रजनन पाये जाने पर स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी जायेगी।
सीएमओ ने कहा कि अभियान के अन्तर्गत मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अपने क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारियों के मायम से सूकर पालकों का चिन्हीकरण करायेगें और संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के अलावा सूकर बाड़ों को आबादी से दूर बनाने एवं पोल्ट्री फार्म व्यवसाय करने हेतु प्रेरित किया जायेगा। पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक सोमवार प्रभातफेरी व श्रमदान, मंगलार को झाड़ियों की कटाई, सफाई, बुद्ववार को ग्राम सभा पंचायत की बैठक, बृहस्पतिवार को उथले हैण्ड पम्पों का चिन्हीकरण, शुक्रवार को हैण्ड पम्प के प्लेटफार्म की मरम्मत तथा प्रत्येक शनिवार व रविवार को गांव के गढ्डों का भरना एवं जल भराव का निस्तारण किया जायेगा। उन्होने कहा कि अलावा बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 02 से 30 अप्रैल 2022 तक विद्यालयों में बच्चों वेक्टर जनित रोगों व संचारी रोगों से बचाव हेतु प्रतिज्ञा, शपथ व रैली, माताओं व रसोईयों की बैठक, घर-घर स्वच्छता जागरूकता की जानकारी देना, मीना मंच, अतांक्षरी, पेंटिंग, लोकगीत आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के पूर्ण एवं निर्माणाधीन कार्यो को समीक्षा की तथा संबंधित निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों से कार्यो के गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि पूर्ण निर्माण कार्यो की जांच कराकर हैण्ड ओवर करायें तथा निर्माणाधीन कार्यो की गुणवत्ता की जानकारी रखें। बैठक मंे मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्वि मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चन्द्र, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, सभी नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी, एमओआईसी सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
------------------------------

