जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम हारदोई में बेसिक स्कूलों में सरकार की ओर से निर्धारित किए गए प्रेरणा लक्ष्य और दच्छताए प्राप्त करने के लिए चलाए जा रहे सौ दिन के अभियान को उत्सव के रूप में मनाने के लिए व बीआरसी पर ज्ञानोत्सव का बड़ा आयोजन किया गया ।आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू और विभाग के अफसरों ने सभी शिक्षकों ,प्रबन्ध समिति अध्यक्षों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के साथ मिलकर शिक्षा की बेहतरी पर चर्चा की। विधायक ने कहा कि सरकार का पूरा फोकस बेसिक शिक्षा में बेहतरी का है । इसीलिए स्कूलों में कायाकल्प योजना जमीन पर काम कर रही है। उन्होंने सभी शिक्षकों से गुरु के कर्तव्य का निर्वहन करते हुए बेहतर ढंग से बच्चों को शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने सभी को प्रेरणा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अब्दुल हकीम खान ने कहा कि 100 दिन का यह अभियान बिलग्राम ब्लॉक में पूर्ण रूप से सफल हो रहा है। भाषा और गणित के पांच पांच निर्धारित प्रेरणा लक्ष्य और सभी निर्धारित प्रेरणा दक्षताओं को पूरा किया जा रहा है। यह दक्षता पूरे करने वाले बच्चों को विधायक की ओर से प्रेरणा ज्ञान उत्सव कार्यक्रम में प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया । आयोजित समारोह का संचालन वरिष्ठ शिक्षक धर्मेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष शकील अहमद, प्राथमिक के अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव गुड्डू गौरा, एआरपी शैलेंद्र कुमार, रजनीश द्विवेदी, श्रीश चंद्र, ज्ञानेंद्र कुमार, विनय कनौजिया, अखिलेंद्र यादव, राजकुमार मौर्य, अतीक अहमद, रामलडते राजपूत ,सहित विभाग के तमाम शिक्षको ने अपने विचार व्यक्त किये।
