जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई। बिलग्राम चुंगी स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय में जनपद के किसानों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी गई तथा निवारण भी किया गया। हल न की जाने वाली समस्याओं को शासन स्तर तक भेजने की व्यवस्था भी की गई। किसान सभा में किसान यूनियन के नेता व प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।
किसानों ने नकली कीटनाशक दवाइयों की दुकानों को शीघ्र बंद कराने, उनकी जांच करना, बंदरों के आतंक से निजात दिलाने,आवारा पशुओं को नियत जगह पर पहुंचाने तथा किसानों की महत्वपूर्ण मांग एमएसपी तय करने की मांग पर ध्यान देने की बात कही गई।
सभा में उपस्थित एडीएम संजय सिंह और उप कृषि निदेशक डॉ आशुतोष कुमार मिश्रा तथा अन्य संबंधित अधिकारियों से के समक्ष अपनी मांगे रखी। मांगों को यथा स्तर पर निवारण करने व उच्च स्तर पर शासन को भेजने की कार्यवाही की गई। किसान सभा को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी संजय सिंह ने कहा कि धान व गेहूं की परेली किसी तरह किसान ना जलाएं क्योंकि सेटेलाइट के माध्यम से यह बात एगजैक्टली पता चल जाती है। इस बार गेहूं खरीद की समस्या का ध्यान रखा जाएगा और आपके सुझावों पर भी अमल करेंगे।खरीद उन्हीं किसानों होगी जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया है और मशीन पर अंगूठा लगाकर गेहूं की खरीद की जाएगी।
उप कृषि निदेशक डॉ आशुतोष कुमार मिश्रा ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिप्सम एक मिट्टी के लिए दूध के समान है जिस प्रकार दूध स्वास्थ्यवर्धक होता है उसी प्रकार से जिप्सम भी मिट्टी के लिए स्वास्थ वर्धक होती है अतः जिप्सम का प्रयोग अवश्य करें, 31 मार्च तक जिप्सम की जिसको आवश्यकता हो उसे दे दिया जाएगा। सब्सिडी के बाद उसकी कीमत ₹54 प्रति बोरी है।श्री मिश्रा ने कहा कि आपके द्वारा बताई गई समस्याओं को नोट कर लिया है और गंभीरता से उन समस्याओं को यथा स्तर अथवा शासन स्तर पर निपटाने का प्रयास किया जाएगा।शीघ्र ही जायज की फसलों के लिए बीज का वितरण भी प्रारंभ हो जाएगा।
