बिजली का करंट लगने से प्रधान पद प्रत्याशी के पति की मौत



जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

हरपालपुर/हरदोई।कोतवाली क्षेत्र के मिरगाँवा गांव में प्रधान पद की प्रत्याशी महिला का पति प्रचार के लिए विद्युत पोल पर बाइनर लगाते समय करेंट लाग्ने से गंभीर रूप से झुलस गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।कोतवाली क्षेत्र के मिरगांवा  गांव निवासी वीरपाल सिंह 40 पुत्र स्वर्गीय कर्म सिंह खेती बाड़ी करता है। पंचायत चुनाव अपने गांव से  महिला सीट होने पर अपनी पत्नी को प्रधान पद के लिए उम्मीदवार बनाया था,वहीं बुधवार की दोपहर वह अपनी पत्नी सत्यवती ग्राम पंचायत के प्रधान पद की उम्मीदवारी के बैनर विद्युत पोल पर लगा रहा था। तभी अचानक बिजली का करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस कर पोल से नीचे गिर गया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है प्रभारी निरीक्षकशैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव जिला मुख्यालय भेज दिया गया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने