रिश्ते हुए शर्मसार चचेरे भाई ने सुपारी देकर कराई चचेरे भाई की हत्या

एसपी हरदोई राजेश द्विवेदी ने किया मामले क खुलासा
आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

हरदोई  संडीला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिश्तो के कत्ल का एक ताजा मामला सामने आया है जिसमें चचेरे भाइयों ने मिलकर अपने चचेरे भाई की हत्या की सुपारी दे डाली। हत्या की सुपारी मिलने के बाद दो अभियुक्तों ने हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए अभियुक्त पर बांके से जानलेवा हमला किया। हमले में घायल होने के बाद जब युवक को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था तो युवक ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू की थी जिसके बाद आज संडीला पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मार्च की रात को जलालपुर निवासी बालगोविंद घर के बाहर सो रहा था कि इस दौरान उस पर हमला हो गया और गंभीर रूप से घायल बालगोविंद की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई थी। बालगोविंद की मौत हो जाने के बाद 17 मार्च को उसके भाई रामचन्द्र पुत्र ओमप्रकाश ने गांव के ही अभिजीत कुमार, गंगाराम, सियाराम व अमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर के आधार पर जब पुलिस में जांच शुरू की तो पता चला कि घटना में नामजद किये गये चारों आरोपितों को रंजिशन फंसाया जा रहा है जबकि बालगोविंद की हत्या नजदीकी परिजन ने उक्त आरोपितों को फंसाने के लिए की थी। पुलिस ने उक्त चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बालगोविंद की हत्या में इस्तेमाल किये गए बांके को भी बरामद कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने