सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ बारीकी से जांच पड़ताल की
संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई में एक 6 साल के बच्चे के सामने उसकी मां की हत्या उसके पिता ने कर दी। पिता पूरे परिवार को सोमवार सुबह 10 बजे मजार लेकर गया था। जहां जैसे ही महिला ने मजार पर सिर झुकाया। पति ने पीछे से कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी हुई है। महिला के शव के पास से खून से सनी एक कुल्हाड़ी भी मिली है। पुलिस ने शव और कुल्हाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना मझिला थाना क्षेत्र की है।
पापा ने मम्मी को मार दिया:
06 साल के मासूम अंशू ने बताया कि उसके पापा रविवार शाम को मम्मी को और मुझको नानी के यहां से लखनऊ से लेकर आए थे। हम लोग रात में खाना खाकर सो गए। सुबह उठे तो पापा ने मजार जाने की बात कही। मम्मी ने मुझको तैयार कर लिया। उसके बाद हम लोग चादर लेकर मजार आए। मजार में ज्यादा लोग नहीं थे। जब मजार खाली हुई तो हम लोग अंदर गए। मम्मी ने सिर झुकाया ही था कि पापा कुल्हाड़ी लेकर आए और मम्मी को मारने लगे। जिसमें मम्मी मर गई। मैं भी बहुत डर गया। उसके बाद पापा ने मुझे चुप रहने के लिए कहा। कुछ देर बाद हम लोग वापस घर आ गए। फिर पापा मुझे घर में छोड़कर कहीं चले गए। उसके बाद मैंने पास में रहने वाले चाचा जी को बताया कि मम्मी वहां मजार पर पड़ी हुई हैं। उनका बहुत खून बह रहा है। उसके बाद हम लोग मजार पर गए।
.
आरोपी पति मौके से हुआ फरार
महिला की शिनाख्त मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम कंजई निवासी राम सेवक की पत्नी प्रीति (32) के रूप के हुई है। प्रीति सोमवार सुबह 10 बजे मुरादपुर और सहिजना गांव के बीच स्थित शहीद बाबा की मजार पर पति के साथ गई थी। मजार उसके घर से 500 मीटर की दूरी पर है। उसी समय उसके सिर पर पति ने कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारा पति मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मझिला थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स बल के साथ मौके पर पहुंची। सूचना पाकर एसपी राजेश द्विवेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
.
पति मजार पर करवाता था झाड़-फूंक
.
स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का पति मजार पर अक्सर झाड़ फूंक करवाने आता था। वो मानसिक रूप से भी बीमार था। मामले में पुलिस का कहना है कि प्रीति की धारदार हथियार से हत्या की गई है। हम लोग उसके पति की तलाश कर रहे हैं। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रधान असीम ने बताया कि बच्चे की जानकारी के बाद हम लोग मौके पर पहुंचे। जहां हमें खून से लथपथ महिला का शव मिला।मौके पर पहुचे हरदोई पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी कई थानों की भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच कर बारीकी से जांच पड़ताल की पति मौके से फरार है
