शनिवार की रात हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,4 अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजे गए जेल।


संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

टड़ियावां हरदोई - जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे हैं चलाया जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी हरियाणा के कुशल नेतृत्व में आज सोमवार के दिन टडियावा पुलिस द्वारा क्षेत्र में 2 दिन पूर्व हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार थाना टडियावा क्षेत्र के परसनी निवासी राजेन्द्र पाल 33 पुत्र रामविलास जो हेतमपुरवा के पास देशी शराब की दुकान के पास अंडा व कोल्डड्रिंक ठेला लगाकर बेचते थे। जो 26 मार्च शनिवार की रात 10:30 बजे करीब दुकान बंद करके घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते मे इटौली पुल से गांव परसनी के बीच मजार के पास गाँव के विपक्षी गणों ने लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी।मृतक राजेंद्र पाल के देर तक घर न पहुँचने पर परिजन इटौली पुल की तरफ आये तब सड़क के किनारे राजेंद्र पाल का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला था। जिसकी सूचना 27 मार्च रात करीब 12:15 पर मृतक के चचेरे भाई राम कुमार पाल ने टड़ियावां पुलिस को दी थी। मृतक राजेंद्र पाल का गांव हेतमपुरा के पास ठेका देशी शराब के पास स्थित दुकान पर गाँव के ही नामजद आरोपी पप्पू पुत्र देवकुमार ने शराब पीने हेतु पैसे मांगे थे मृतक के द्वारा पैसे न देने पर वही मृतक व आरोपी पप्पू के बीच गाली गलौज व हाथापाई, झगड़ा हुआ था। जिसके बाद अभियुक्त पप्पू ने घर आकर अपने भाई रघुवीर व पुत्र सोनू के साथ योजना बनाकर अपने रिश्तेदार अन्य साथी नीरज कुमार,प्रदीप के साथ मिलकर 26 मार्च शनिवार की रात 10:30 बजे करीब रास्ते मे घेरकर मारपीट की सोनू ने जान से मारने की नीयत से बांस का डंडा सिर मार दिया जिससे राजेन्द्र पाल की मौके पर मौत हो गयी। परिजनों के तहरीर व बताये हुए के अनुसार टड़ियावां थाना प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्र ने अपनी पुलिस टीम के साथ घटना में तत्काल तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 27 मार्च रविवार के दिन फरार अभियुक्त सोनू उर्फ अजीत व नीरज पुत्र नरवीर व पप्पू व प्रदीप को को गिरफ्तार कर आरोपी सोनू की निशानदेही पर आलाकत्ल बांस का डंडा घटना स्थल के पास झाड़ियों से बरामद किया।घटना में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने घटना का सफल अनावरण करते हुए गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया एवं थाना टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक को तत्काल फरार चल रहे अभियुक्त रघुवीर पुत्र सीताराम निवासी परसनी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने