संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से महिला की मौत जांच पड़ताल में जुटी पुलिस


संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

बिलग्राम कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम तरौली मैं बीती रात संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से विवाहिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर ससुराली जनों पर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई शुरू कर दी है प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी पप्पू कुशवाहा की 30 वर्षीय पत्नी बीते कल ही मायके से ससुराल तरौली गांव आई थी  लोगों ने बताया उसके साथ में उसके बाबा जी उसके घर आए हुए थे जहां महिला रात में कमरे में सोई हुई थी उसी कमरे में संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से महिला की मौत हो गई है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतका का एक छोटा बच्चा भी है
एसपी राजेश द्विवेदी ने जानकरी देते हुए बताया है की सूचना मिली थी कि विवाहिता महिला की संधिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है मृतिका के परिजन की तहरीर पर दहेज एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने