नगर पालिका की उदासीनता के चलते नगर वासियों को पड़ रही है भारी नही हुई फंगिंग व दवाओं का छिड़काव
संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम- गर्मी की शुरूआत होते ही कस्बे में मच्छरों का सताना हुआ शुरू! मच्छरों की बढ़ती तादात के चलते रात्रि में लोगों का सोना हुआ दूभर! नगर पालिका द्वरा फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों का सताना बढ़ता ही जा रहा है! धीरे-धीरे मौसम भी गर्म पड़ने लगा है! रात्रि में सोने के लिए हल्का कपड़ा ओढ़कर ही काम चलाना पड़ता है! गर्मी के शुरूआती मौसम में ही मच्छरों का भारी प्रकोप है! मच्छरों की तादात बढ़ती ही जा रही है! जिसके चलते रात्रि में लोगों का सोना दूभर होता जा रहा है! कस्बे में अभी तक नगर पालिका की तरफ से न ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया है! और न ही फॉगिंग कराई गई है! जिसके कारण मच्छर बढ़ते ही जा रहे हैं! रात्रि में पंखा चलाने पर सर्दी महसूस होती है! जबकि बिना पंखे के मच्छरों के कारण सोना दूभर हो जाता है! इन मच्छरों की बढ़ती तादात के चलते जनित रोगों के फैलने का भी पूरा खतरा है! लोग मच्छरों से बचने के लिए विभिन्न-विभिन्न प्रकार के विकल्पों का प्रयोग कर रहे हैं! वहीं नगर पालिका प्रशासन को मौन धारण कर देख! नगर के कुछ समाजसेवियों ने उठाया जिम्मा! जैसे समाजसेवी मेराज कुरैशी और रिसालत खाँन ने नगर की हर गली हर मोहल्ले में जाकर अपनी पीठ पर मशीन लादकर कीटनाशक दवाओं का किया छिड़काव! जिसके कारण मच्छरों की तादात कम हो और नगर के सभी वासियों को रात्रि में सोना दूभर ना हो! और जनित रोगों का भी खतरा टल सके! वहीं कीटनाशक दवाओं के छिड़काव में मौजूद इकराम कुरैशी, शब्बू खाँन, सगीर खाँन आदि लोग भी रहे!
