पूर्ण आश्वासन के बाद हिंद आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिम्मेदार अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम-हरदोई (तहसील ब्यूरो भरत द्विवेदी)
आपको बताते चलें कि 22/3/2022 से भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करो की मुहिम लेकर हिंद आर्मी के पदाधिकारी गण दिल्ली जंतर मंतर धरना स्थल पर पहुंचे उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की इसके उपरांत शासन और प्रशासन ने पूर्ण सजगता के साथ हिंद आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके बाजपेई उर्फ दिवाकर वेदपाठी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंवर शमशेर अली व कोषाध्यक्ष पवन कुमार अग्निहोत्री राष्ट्रीय महासचिव भरत द्विवेदी से बात की उन्होंने कहा कि आप लोग धरना समापन कर दीजिए आप की मांग को हम उच्च अधिकारियों को व भारत सरकार को अवगत करा देंगे इसके बाद हिंद आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इनकार करते हुए कहा कि जब तक हमारी किसी जिम्मेदार सासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी से बात नहीं होती है तब तक हम धरना का समापन नहीं करेंगे उसके उपरांत उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूर्ण सांत्वना देकर कहा कि आप शांतिपूर्ण ढंग से अपना ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज सकते हैं इसके उपरांत 2 महीने का समय भी दिया गया इतना सब कुछ होने के बाद में धरना का समापन किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ज्ञापन भेजा गया जिसमें उन्होंने लिखा कि अगर 2 महीने में भारत देश हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं होता है तो हम हजारों की संख्या में आकर जंतर मंतर पर 1/4/ 2022 से धरना का पुनः आरंभ करेंगे जिसमें हजारों की संख्या में लोग उत्तर प्रदेश हरदोई जिले से आएंगे इसके बाद उन्होंने अपना ज्ञापन जिम्मेदार अधिकारी को सौंप दिया!

