जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्रामभारतीय जनता पार्टी के 70 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगरमंत्री अवनीत शर्मा टोनू के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें पार्टी संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण किया, इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रभारी राम बहादुर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश की नीतियों और विकास के संबंध में उपस्थित लोगों को जानकारी दी । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने मूल सिद्धांतों पर चलकर आज केंद्र व उत्तर प्रदेश व अन्य प्रदेशों में शासन कर रही है। भारतीय जनता पार्टी जो जो कहती है,वही करती है, उसका मूल मंत्र ही है, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विजय गुप्ता पप्पू, नगर महामंत्री प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, विद्या रतन द्विवेदी, कृष्णानंद, बब्लू गुप्ता,हरिनाम सिंह, शेर सिंह,खुशीराम यादव,रामचंद्र ,संतोष शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।

