वरिष्ठ पत्रकार की माता जी का निधन हुआ


सुधीर अवस्थी संवाददाता 

बिलग्राम में करोना के मरीजों के साथ साथ बुखार एवं अन्य बीमारियों ने हाहाकार मचा रखा है बीते दो में नगर से कई वरिष्ठ लोगों की मृत्यु से नगर के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है रोज़ाना नगर से मौतों का सिलसिला जारी है 23 अप्रैल को नगर में लोगों को निजी चिकित्सा सेवाएं देने वाले सुरेंद्र कुशवाहा एवं हनीफ़ की बुख़ार के चलते मौत हो गयी वहीं एक सर्राफा व्यापारी की माता जी का बुख़ार से निधन हो गया। दिनाँक 24 अप्रैल को भी नगर से दुःखद समाचार प्राप्त हुआ वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप यादव की माता चमेली देवी का देहांत हो गया। जो सेवानिवृत्त अध्यापिका रह चुकी थी। नगर में इस समय एक तरफ़ बुख़ार का खौफ़ बना हुआ है तो दूसरी तरफ़ कोरोना लोगों को मानसिक रूप से विचलित कर रहा है। विगत 3 से 4  दिनों में बिलग्राम क्षेत्र से लगभग 10 से ज्यादा लोगों की अचानक ही मृत्यु हो गई है, जिसमें से कुछ लोग तो पूर्ण रूप से स्वस्थ थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने