सारंगढ़ । स्थानीय राधा कृष्ण हॉस्पिटल में आए दिन मौत का तांडव हो रहा है । चाहे कोरोना वायरस पेशेंट हो या अन्य किसी बिमारी से पीड़ित मरीजों के साथ ।आए दिन छोटी बड़ी घटना , दुर्घटना सामने आ रही है । वही आज ताजा मामला ग्राम पंचायत रापागुला का है । गांव के उप सरपंच कृष्णा साहू एवं खेमराज साहू , विरेन्द्र साहू आदि ने बताया कि - गत दिनों गांव के ही महिला श्याम बाई साहू जो कोरोना पीड़ित महिला थी । उसको दिनांक 20- 4- 2021 को दोपहर 1 बजकर 28 मिनट में राधाकृष्ण हॉस्पिटल सारंगढ़ में भर्ती किया गया था । हॉस्पिटल प्रबंधक द्वारा तत्काल एडवांस ₹40 हजार रुपए जमा कराया गया ।
विदित हो कि - कोरोना मरीज श्यामा बाई साहू पहले दिन एवं दुसरे दिन ठीक थी । आवेदक द्वारा इलाज संबंधित जानकारी ली गई तो डॉक्टरों के बयान आपस में विरोधाभाषी बयान सामने आया । एक डॉक्टर दीनदयाल साहू का कहना था कि - आपकी माता को तीन डोज रेमडेसिविर का इंजेक्शन लग चुका है । बाद में डॉक्टर डी डी साहू द्वारा पुनः कहां गया सुई नहीं लग पाई है । हमें क्षमा करो ।
ज्ञातव्य हो कि - अस्पताल प्रबंधन द्वारा आज सुबह 5 बजकर 55 मिनट में फोन किया गया कि - आपकी माता का तबीयत ठीक नहीं है । आप आ जाओ , पहुंचने पर पता चला की माताजी की मौत हो चुकी है । राधा कृष्ण हॉस्पिटल की घोर लापरवाही से मेरी माता की मौत हुई है । जिसका जांच करवाना चाहता हूं । मेरे द्वारा डिस्चार्ज का बिल भरा गया तो उसमें भी आना कानी की जा रही है । हमें यही लग रहा है कि - जो बिल हमें बना कर दिया गया है वह मरीज को नहीं लगाया गया है । जिसकी शिकायत हमारे द्वारा आज सारंगढ़ थाने में की गई है । वही नगर के इतने बड़े नीजि हॉस्पिटल द्वारा मरीजों के परिजनों के साथ धोखा और मरीजों के ईलाज में लापरवाही अक्षम्य है । आए दिन यहां मरीजों के साथ पैसों के लेनदेन मेंं खींचातानी के कई मामले सामने आ चुके हैं ।
सूत्र का मानना है कि - आपदा को अवसर में बदलने वाले राधाकृष्ण अस्पताल पर कार्यवाही होनी चाहिए । आज राधा कृष्ण अस्पताल द्वारा बिना कोरोना वायरस इंजेक्शन रेमडेसिविर लगाएं , उसका बिल लिया जाना और बिल ना देने की स्थिति में डेड बॉडी देने के लिए आनाकानी भी की जा रही है । इस तरह से अस्पताल प्रबंधक की घोर लापरवाही और मरीजों को परेशान कियें जाने की शिकायत बार बार आ रही है ।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
रापागुला के मरीज को राधाकृष्ण अस्पताल में भर्ती किया गया था । जहां रुपए की कुछ लेन देन का मामला है । फिलहाल शिकायत प्राप्त हुई है ।आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
गौरी शंकर दुबे टीआई सारंगढ़
पेसेंट का सबेरे 5 बजकर 55 मिनट पर निधन हो गया । जो कोरोना मरीज थी रेमडेसिविर इंजेक्शन वह इंजेक्शन प्रॉपर नहीं लग पाया था , मुझे लगा कि - वह इंजेक्शन लग गया होगा । लेकिन मरीज के परिजनों ने दीपक शर्मा से पूछा तो उन्होंने बताया की इंजेक्शन नहीं लग पाया है ।
डाँ . डीडी साहू अस्पताल प्रबंधक राधा कृष्ण हॉस्पिटल सारंगढ़
Tags:
छत्तीसगढ़




