सोशल मीडिया पर युवक की अवैध तमंचे के साथ वायरल हुई थी फोटो
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
सांडी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के निर्देश के बाद उसे हारदोई जेल भेज दिया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को एक युवक की सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा के साथ फोटो वायरल हुई थी ट्विटर के माध्यम से हरदोई पुलिस को सूचना दी गई थी सांडी पुलिस हरकत में आई आरोपी युवक को गिरफ्तार किया पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसकी हरकत को देखकर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा बरामद हुए। अवैध रूप से रखे गए असलहे के बाद पुलिस उसे थाने में ले आई। पूछताछ में उसने अपना नाम पार्थ गुप्ता पुत्र राहुल गुप्ता नि0 मो0 खालसा को एक अदद देशी तमंचा 315 बोर सहित गिरफ्तार किया है बताया। उसके खिलाफ पुलिस में आईपीसी की धारा 03/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया है।
