एसडीएम व पुलिस की मौजूदगी में दिलाया गया कब्जा
-प्रशासनिक अमले ने नाप कर दिलाया कब्जा
हरदोई:फौजियों की पुस्तैनी जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा।न्याय के लिए 2 फौजी पहुंचे थे एसपी ऑफिस।थाना पुलिस पर लगाये अभद्रता के आरोप,पैतृक जमीन को कब्जा मुक्त करने की गुहार,कई दिनों से काट रहे अधिकारियों के चक्कर,
एक साल से कब्जे को पाने के लिए भटक रहे थे दो फौजी प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदोई जनपद के पाली के रहने वाले 2 सैनिक अपनी यूनिफॉर्म में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स से मिलने पहुंच गए जवानों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर गुहार लगाई कि उनकी पैतृक जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है जिसके लिए मैंने मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई लेकिन अभी तक हमारी जमीन दबंगों से कब्जा मुक्त नहीं कराया गया सेना के जवानों ने बताया है कि इसके लिए मैंने पाली थाना अध्यक्ष को भी कई बार शिकायत पत्र दिया लेकिन वहां मेरी कोई सुनवाई नहीं की गई तब उन्होंने हरदोई पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स से गुहार लगाई पुलिस अधीक्षक ने जवानों की बात सुनकर पुलिस अधीक्षक ने थाना अध्यक्ष को सख्त निर्देश दिए की दबंगों के कब्जे से सेना के जवानों की जमीन मुक्त कराई जाए उसके बाद थाना अध्यक्ष पाली व उप जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे व जमीन को पैमाइश कराकर सेना के जवानों को पैतृक जमीन को कब्जा मुक्त कराया मामला हरदोई पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है जहां पर जमीन को खुलवाने के लिए सेना के 2 जवान पुलिस प्रशासन के ऑफिस के चक्कर लगा रहे थे लेकिन हरदोई पुलिस प्रशासन ने किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं कर सका था लेकिन तेजतर्रार हरदोई जनपद के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के आदेश पर जवानों को न्याय मिल सका वीर जवानों ने बताया है कि हमारा कब्जा मिल गया है हम पूरी तरीके से संतुष्ट हैं
